दुर्गा चालीसा पाठ, मां दुर्गा की स्तुति करने के लिए 40 चौपाइयों का एक संग्रह है। जिसमें मां के भक्त द्वारा उनकी महिमा का वर्णन किया गया है। मां दुर्गा को आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा भी कहा जाता है। मां दुर्गा के विशेष रूप से 9 रूप हैं। इन 9 रूपों की विशेष रूप से पूजा नवरात्रि के 9 दिनों में की जाती हैं। जीवन पर्यंत मां दुर्गा जी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए। दुर्गा चालीसा का पाठ भक्त को सकारात्मक बनाता है और मन को शांति प्रदान करता है। Durga Chalisa
Important Topics
दुर्गा चालीसा का महत्व।।
मां दुर्गा जी की चालीसा अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप माता जगतजननी की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो प्रतिदिन कम से कम दुर्गा चालीसा का एक पाठ अवश्य करें। दुर्गा चालीसा के बिना मां दुर्गा की पूजा अधूरी मानी जाती है इसलिए मां दुर्गा जी की आरती के पहले एक दुर्गा चालीसा पाठ अवश्य करें।
जो व्यक्ति रोजाना दुर्गा चालीसा का पाठ करता है मां दुर्गा उस पर प्रसन्न होती हैं और अपने भक्त को भौतिक, आध्यात्मिक और भावनात्मक खुशी प्रदान करती है। और उस व्यक्ति को सफलता के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करती हैं।
दुर्गा चालीसा पाठ कैसे करें?
दुर्गा चालीसा पाठ करने के लिए सर्वप्रथम स्नान करके साफ धुले वस्त्र धारण करें। फिर घर के जिस भाग में मंदिर बना हो वहां पहुंच जाएं और अगर मंदिर नहीं है तो लाल आसन में मां दुर्गा की छवि को रख लें और शुद्ध जल से स्नान करा दें। फिर लाल कुमकुम से तिलक करके पुष्प इत्यादि समर्पित कर दें। शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करके धूप अगरबत्ती इत्यादि जला दें। और फिर बिछे हुवे शुद्ध आसन में बैठकर ध्यानपूर्वक मां के श्री दुर्गा चालीसा पाठ का गुणगान करें।
दुर्गा चालीसा करने से क्या-क्या लाभ हैं? (Benefits of Durga Chalisa)
- नियमित रूप से दुर्गा चालीसा का पाठ करने वाले भक्त के सभी कार्य सफल होते हैं और उसके आत्मसम्मान में भी वृद्धि होती है।
- नियमित रूप से दुर्गा चालीसा पाठ करने वाला मां का भक्त मानसिक तनाव और चिंता से मुक्ति प्राप्त करता है।
- दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ करने से मन की निराशा दूर हो जाती है।
- दुर्गा चालीसा का पाठ करने वाले व्यक्ति का खोया हुआ सामाजिक सम्मान एक बार फिर से प्राप्त हो सकता है।
- दुर्गा चालीसा का नियमित रूप से पाठ करने से असाध्य रोगों से मुक्ति मिल जाती है।
- दुर्गा चालीसा का पाठ करने वाले साधक को आर्थिक लाभ की प्राप्ति होती है और उसके घर में लक्ष्मी जी का वास होता है।
- दुर्गा चालीसा का नियमित रूप से पाठ करने से व्यक्ति अपने शत्रुओं के ऊपर आसानी से विजय प्राप्त करता है।
- दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ जीवन में आने वाले दुखों से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।
- दुर्गा चालीसा का नियमित पाठ करने से साधक को खोया हुआ सम्मान और संपत्ति प्राप्त होती है।
- दुर्गा चालीसा पाठ के 24 घंटे का अनुष्ठान घर में करा लेने से घर में उपस्थित बुरी शक्तियों से घर परिवार की रक्षा होती है।
दुर्गा चालीसा पाठ के अनुष्ठान।
वैसे तो मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन कम से कम एक दुर्गा चालीसा पाठ अवश्य करना चाहिए। लेकिन अगर आपकी कोई मनोकामना है तो आप दुर्गा चालीसा के 5 घंटे के और 24 घंटे के अनुष्ठान को सम्पन्न करा सकते हैं।
यह अनुष्ठान भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा निशुल्क रूप से लोगों के घरों में संपन्न कराया जाता हैं।
अगर आप भी अपने घरों में दुर्गा चालीसा पाठ के 5 घंटे या 24 घंटे के अनुष्ठान को सम्पन्न करना चाहते हैं तो विजिट करें।
www.bmks.in वेबसाइट को। इस संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संपन्न करके आप दुर्गा चालीसा पाठ सम्पन्न करा सकते हैं।
दुर्गा चालीसा पाठ के अतिरिक्त और अधिक मां की साधना करने के लिए आप मां के शक्ति मंत्र का जाप भी कर सकते हैं।
यह शक्ति मंत्र इस प्रकार है-
ॐ जगदम्बिके दुर्गायै नमः
यह शक्ति मंत्र है, आप समयानुसार इस मंत्र का 108 बार या उससे भी अधिक बार जप कर सकते हैं
Durga Chalisa-
[…] दुर्गा चालीसा क्या है? durga chalisa […]